उत्तराखण्ड

चमोली में भारी बारिश का प्रकोप, विद्युत आपूर्ति ठप, स्कूल बंद, यात्रा बाधित

चमोली: पहाड़ी जिलों में हो रही मूसलधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। चमोली जिले में उमट्टा के पास बदरीनाथ हाईवे पर भारी मलबा आने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। साथ ही ज्योतिर्मठ क्षेत्र में 66 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आने के कारण सोमवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित है।

विद्यालयों में अवकाश घोषित

मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर चमोली जिले के सभी सरकारी और अर्द्धसरकारी विद्यालयों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है।

केदारनाथ यात्रा रोकी गई, बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर अवरुद्ध

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि विद्युत विभाग की टीमें फॉल्ट को ढूंढने में जुटी हैं। मंगलवार सुबह नंदप्रयाग के पर्थाडीप में मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे करीब एक घंटे तक अवरुद्ध रहा, जिसे अब खोल दिया गया है। वहीं, उमट्टा में मलबा हटाने का कार्य जारी है। भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा भी रोक दी गई है। यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोका गया है।

प्रदेश में दो नेशनल हाईवे सहित 50 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा पर असर
बारिश के बाद प्रदेशभर में दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित करीब 50 सड़कों पर मलबा आने से यातायात ठप है। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों को भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार:

देहरादून जिले में लखवाड़ बैंड के पास मलबा आने से विकासनगर-कालसी-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है।

उत्तरकाशी जिले में ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग औजरी के पास बंद है। साथ ही जिले की एक अन्य राज्य मार्ग और 11 ग्रामीण सड़कें भी बाधित हैं।

चमोली जिले में 13 ग्रामीण मार्ग बंद हैं।

पिथौरागढ़ में 7, बागेश्वर में 4, पौड़ी में 3, और टिहरी में 2 ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध हैं।

नैनीताल जिले में काठगोदाम-हैड़ाखान राज्य मार्ग भी बंद है।

आपदा से राज्य में अब तक 143 भवनों को नुकसान, 21 की मौत
राज्य में एक जून से अब तक बारिश और भूस्खलन जनित आपदाओं से 143 भवनों को क्षति पहुंची है। इनमें से:

133 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

8 मकानों को गंभीर क्षति हुई है।

2 मकान पूरी तरह ढह चुके हैं।

इसके अलावा अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है, 11 घायल हुए हैं और 9 लोग अब भी लापता हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago