उत्तराखंड:- उत्तराखंड में इन दिनों मानसून पूरी तरह सक्रिय है पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है मौसम विज्ञान की मानें तो आगामी 16 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जनपदों में बारिश का दौर जारी रहेगा जिसको लेकर जिसको लेकर वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज और कल यानि 13 और 14 जुलाई को प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश वहीं कुछ स्थानों में अकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए आज भी नैनीताल, उधम सिंह नगर चमोली ,देहरादून ,पौड़ी जनपदों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है पहाड़ों में हुई बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर उफान पर चल रहा है लिहाजा मैदानी क्षेत्र में कई इलाके जलमग्न हो गए हैं अब तक राज्य में 449 सड़कें बंद हैं। पिछले 24 घंटे में बारिश हुआ आपदा की वजह से 2 लोगों की मौत हुई है एक लापता है जबकि राज्य में रेल यातायात भी बाधित हुआ है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…