उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की वादियों की सफेद चादर से हुई जमकर बर्फबारी खेले सैलानियों के चेहरे

उत्तराखंड:-  प्रदेश में चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बर्फबारी हुई, जिससे यहां पर्यटकों व किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं पारा गिरने से ठंड भी बढ़ गई। दूसरी तरफ आज गुरुवार सुबह गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कही-कही भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।उत्तराखंड के कुमाऊं में आज मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही कुमाऊं के सभी जिलों में बारिश तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। बुधवार रातभर बूंदाबांदी भी देखने को मिली। वहीं, नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

नैनीताल में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार साल की पहली बर्फबारी हो चुकी है। बुधवार देर रात मौसम खराब होने व हल्की बारिश होने के बाद नैनीताल के नैनापीक क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह से ही हल्की बर्फबारी हो रही है। हांलाकि शहर से पहाड़ी की एक ओर ही पेड़ों पर हल्की बर्फ दिखाई दे रही है। लेकिन नैनापीक क्षेत्र में बर्फबारी साफ देखी जा सकती है। नैनापीक में बर्फबारी देख स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।  देर शाम तक शहर में भी हल्की बर्फबारी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल नैनीताल में सुबह से रुक रुक कर हल्की बारिश हो रही है।

चंपावत जिले में रात से जारी बारिश से ठंड में और भी अधिक इजाफा हो गया है। बुधवार देर रात मौसम ने करवट बदली और रात से अब तक आठ एमएम बारिश हुई है। बारिश से जहां पेड़ पौधों को नया जीवन मिला है तो जनजीवन अस्त व्यवस्त हो गया है। बृहस्पतिवार को सुबह सड़कें पूरी तरह सूनी नजर आई। चंपावत आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चंपावत में आठ, बनबसा में सात, लोहाघाट में एक और पाटी दो एमएम बारिश हुई है। नवंबर और दिसंबर 2023 में चंपावत जिले में दो एमएम बारिश हुई थी। पिथौरागढ़ जिले में बुधवार रात से ही विभिन्न हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। मुनस्यारी में भी बर्फाबरी हुई है। बर्फबारी के चलते थल – मुनस्यारी मोटर मार्ग कालामुनी में बंद हो गया है। हल्द्वानी, थल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन वाया जौलजीबी जा रहे हैं। हल्की बूंदाबांदी जारी है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

कुमाऊं में नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। आज ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में अगर उत्तर-पश्चिम हवाओं की गतिविधि तेज रही तो ठंड का अहसास होगा, नहीं तो तापमान में कोई खास कमी देखने को नहीं मिलेगी। कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, बागेश्वर जिले में रात से बारिश हो रही है। कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो रहा है। पिंडर घाटी के खाती, बोरबलडा, कुंवारी, चिल्ठा, कर्मी गांव की चोटियों में हल्का हिमपात हुआ है। बारिश और हिमपात से ठंड बढ़ गई है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago