राष्ट्रीय

नुवाकोट के शिवपुरी राष्ट्रीय उद्यान में हेलीकॉप्टर हादसा, चार चीनी पर्यटकों सहित पांच की मृत्यु

काठमांडू:-  नेपाल की राजधानी काठमांडू के बाहर नुवाकोट के शिवपुरी राष्ट्रीय उद्यान में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार चीनी पर्यटकों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। नेपाल पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर में चार चीनी नागरिक सहित कुल पांच लोग सवार थे। काठमांडू पोस्ट ने यह जानकारी दी है।

वहीं, त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता सुभाष झा ने बताया कि एयर डायनेस्टी (Air Dynasty) का 9एन-एजेडी हेलीकॉप्टर दोपहर 1:54 बजे काठमांडू से रसुवा के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, वह अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  नेपाल पुलिस ने इस मामले में एक बयान जारी किया है। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि काठमांडू से रसुवा के लिए उड़ान भरने वाला एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर नुवाकोट के शिवपुरी जिले में पहुंचा। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। नेपाल पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई ने माय रिपब्लिका अखबार के हवाले से बताया कि पुलिस ने नुवाकोट के शिवपुरी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर सात में दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1:54 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया। पुलिस के एक अधिकारी का हवाला देते हुए अखबार ने कहा कि दुर्घटनास्थल से दो पुरुषों, एक महिला और पायलट के शव बरामद किए गए हैं। इसने कहा कि एक शव के बुरी तरह जल जाने के कारण उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इससे पहले  24 जुलाई को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 18 लोगों की मौत हो गई थी तथा विमान का कैप्टन ही बचा था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago