सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।हेमकुंड में बीते दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है।अभी तक 2 फीट तक बर्फ जम चुकी है। बर्फबारी को देखते हुए हेमकुंड जाने वाले बच्चों और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को फिलहाल गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से गोविंदघाट और घांघरिया में ही रोक दिया गया है। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से कुछ ही तीर्थयात्रियों को आज हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति दी गई।
हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्टूबर यानी कल बंद कर दिए जाएंगे। बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद शनिवार को 455 श्रद्धालुओं ने हेम सरोवर में डुबकी लगाकर गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब में मत्था टेका। अभी तक दो 2 लाख 21 हजार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच कर मत्था टेक चुके हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…