उत्तर प्रदेश :- इलाहाबाद हाईकोर्ट सोमवार दोपहर दो बजे संभल की जामा मस्जिद के सर्वे मामले में फैसला सुनाएगा। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की अदालत इस पर निर्णय देगी कि जिला अदालत में मस्जिद का सर्वेक्षण का मामला आगे बढ़ेगा या नहीं। मस्जिद इंतजामिया कमेटी की ओर से दाखिल पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद 13 मई को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब अधिवक्ता हरिशंकर जैन और सात अन्य ने दावा किया कि जामा मस्जिद दरअसल प्राचीन हरिहर मंदिर के स्थान पर बनाई गई है।
उन्होंने जिला अदालत में वाद दाखिल कर एएसआई से सर्वेक्षण कराने की मांग की थी। जिला अदालत ने एडवोकेट कमिश्नर के जरिये प्रारंभिक सर्वे का आदेश दिया था, जिसे मस्जिद कमेटी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट पहले ही आठ जनवरी 2025 को मामले की सुनवाई पर अंतरिम रोक लगा चुका है। अब कोर्ट का सोमवार को आने वाला फैसला यह स्पष्ट करेगा कि सर्वे की कार्रवाई जारी रहेगी या नहीं। इस फैसले पर देशभर की निगाहें टिकी हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…