उत्तराखण्ड

उच्च शिक्षा विभाग को मिलेंगे आठ सहायक लेखाकार : शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून: प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग को आठ सहायक लेखाकार मिलेंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयनित इन सहायक लेखाकारों को मुख्य सेवक सदन में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। सहायक लेखाकारों की नियुक्ति से जहां विभागीय कार्यों में तेजी आयेगी वहीं उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के लिये विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

उत्तराखंड सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की मुहिम में जुटी है। राज्य सरकार एक ओर जहां विभागों में लम्बे समय से रिक्त पदों पर भर्ती निकाल रही है तो वहीं दूसरी ओर विभिन्न आयोगों व बोर्डों से चयनित युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांट रही है। इसी क्रम में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित आठ सहायक लेखाकारों को उच्च शिक्षा विभाग में नियुक्ति दी जायेगी। इन सभी चयनित सहायक लेखाकरों को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। जिसमें शिवानी शाह, दीपा बिष्ट, शशि रावत, हिमांशु जोशी, नितांशु भट्ट, आशीष कश्यप, मनवीर एवं तरूण कुमार आर्य शामिल हैं। इन सभी सहायक लेखाकरों की नियुक्ति से उच्च शिक्षा विभाग में जहां लेखाकारों की कमी दूर होगी वहीं विभाग में वित्तीय, लेखा व अन्य विभागीय कार्यों में तेजी आयेगी। जिसका लाभ विभागान्तर्गत महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी मिलेगा।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा विभाग में लेखा संवर्ग के तहत राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित आठ सहायक लेखाकारों की तैनाती से विभागीय कार्यों में तेजी आयेगी साथ ही इसका लाभ विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी मिलेगा। उम्मीद है कि नव नियुक्त अभ्यर्थी अपना काम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे और प्रदेश के विकास में सहायोगी बनेंगे। सभी चयनित अभ्यर्थियों को बेहतर भविष्य हेतु बधाई और शुभकामनाएं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago