देश-विदेश

हिमाचल  प्रदेश को पीएमजीएसवाई चरण-3 के तहत 140.90 करोड़ रुपये का फंड मिला, 126.81 करोड़ ग्रामीण विकास मंत्रालय का हिस्सा

हिमाचल प्रदेश:-  हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना(पीएमजीएसवाई) चरण-3 के तहत 140.90 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इसमें 14.09 राज्य सरकार और 126.81 करोड़ ग्रामीण विकास मंत्रालय का हिस्सा है। केंद्र से प्रदेश लोक निर्माण विभाग को मंगलवार को परियोजना प्रस्ताव की मंजूरी का पत्र प्राप्त हो गया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा- प्रदेश में आपदा के दौरान छोटे पुलों को हुए नुकसान के लिए हमने केंद्र से विशेष निवेदन किया था और आज लोक निर्माण विभाग को 140 करोड़ रुपये पीएमजीएसवाई-3  के तहत स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने इसके लिए ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया। साथ ही लिखा कि प्रदेश के विकास में हम कोई कमी नहीं आने देंगे। एक हिमाचल, सर्वश्रेष्ठ हिमाचल, सर्वत्र प्रदेश का संपूर्ण विकास होगा। पीएमजीएसवाई) चरण-3 के तहत स्वीकृत राशि से पांच जिलों में 970.772 मीटर लंबाई के 21 पुलों को अपग्रेड किया जाएगा। इसमें हमीरपुर जिले में छह, कांगड़ा सात, कुल्लू दो, लाहाैल-स्पीति पांच व मंडी में एक पुल का निर्माण होगा।इसमें बस्सी से सरकाघाट तक चैंथ खड्ड पर 38.337 मीटर लंबा पुल, सीर खड्ड पर 44.337 मीटर लंबा पुल, लिंडी खड्ड पर 337 मीटर लंबा पुल, बकर खड्ड बराड़ा से पटनौण होते हुए बकर खड्ड सड़क मार्ग पर 511 मीटर लंबा पुल, जामलीखड्ड पर 19.0 मीटर सिंगल स्पैन ब्रिज, घुड़विन खड्ड पर 19.0 मीटर लंबा पुल शामिल हैं। इसके अलावा भी कई और पुलिस अपग्रेड होंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago