देश-विदेश

हिमाचल प्रदेश ने यूआईडीएआई से प्राप्त किया दो राष्ट्रीय पुरस्कार, बच्चों के आधार नामांकन में अग्रणी

हिमाचल प्रदेश:- हिमाचल को बच्चों के उच्चतम आधार नामांकन और प्रमाणीकरण के लिए तकनीकी विशेषज्ञता को बढ़ावा देने में देश में अग्रणी रहने पर पुरस्कृत किया गया। नई दिल्ली में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर दो पुरस्कार मिले हैं।यूआईडीएआई की ओर से आयोजित आधार संवाद कार्यक्रम के दौरान डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस विभाग के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने ये प्राप्त किए। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस) गोकुल बुटेल ने बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को दोनों पुरस्कार सौंपे।

इस मौके पर सीएम ने डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए अधिक से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन कर लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार के ये प्रयास लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उच्चतम उपयोग की प्रतिबद्धता को इंगित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि प्रदेश की सार्वभौमिक आधार कवरेज सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। राज्य ने पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के बीच 64 प्रतिशत की प्रभावशाली आधार कवरेज की उपलब्धि हासिल की है, जो पूरे देश में अधिक है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस विभाग ने राज्य के स्कूलों में विशेष आधार नामांकन शिविर लगाकर सुनिश्चित किया, जिससे स्कूल के बच्चों तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित हुई। इस मौके पर गोकुल बुटेल ने कहा कि इस सफलता का आधार जन्म के समय आधार नामांकन का सक्रिय एकीकरण रहा है। एक रणनीतिक पहल के माध्यम से प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक डिलीवरी प्वाइंट को एक नामित, नजदीकी आधार ऑपरेटर के साथ सावधानीपूर्वक जोड़ा गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago