उत्तराखण्ड

अतिथि देव भूमि के खोखले नारे, हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सवारी विवाद में हिंसा और उत्पात की बढ़ती घटनाएं

हरिद्वार:-  अतिथि देव भूमि का नारा बुलंद कर उत्तराखंड के सबसे अहम हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर मारपीट उत्पात की घटना आम हो गई है सवारी बैठाने के चक्कर में अब सवारी भी पिटने लगी है खास बात ये भी है की सब कुछ चौकी पिकेट के आस पास हो रहा है।  हरिद्वार रेलवे स्टेशन ने बाहर,रोडवेज बस स्टैंड के निकट ईरिक्शा पार्क करने को लेकर हुए विवाद में ऑटो रिक्शा चालक और आईरिक्शा चालकों के बीच जमकर लाठी डंडे चले है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आपोप लगाते हुए मायापुर चौकी कैंपस में जम रहे । दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

घटना रोडवेज बस स्टैंड के बाहर की की है।बस स्टैंड के बाहर ई-रिक्शा का स्टैंड है।रोजाना की तरह ईरिक्शा पार्क थे। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने रिक्शा चालक को ईरिक्शा को हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में उलझ् गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर पिल पड़े। सरेराह मारपीट होने से अफरा तफरी मच गई।रोडवेज बस स्टैंड पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर नहीं पहुंचे जबकि मारपीट होती रही। कुछ देर बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मायापुर चौकी पहुंचे, जहां भी हंगामा जारी रहा। एस एस आई सत्येंद्र बुटोला ने बताया किदोनों पक्षों की तरफ से दी गई शिकायत की जांच की जा रही है। जांच होना एक अलग विषय है लेकिन शहर के बीचों बीच इतनी बड़ी संख्या में लोग लाठी डंडे से लैस होकर उत्पात कर रहे है पुलिस जांच ही कर रही है।स्थानीय।लोगो में बेहद भय का आलम साफ साफ दिख रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago