उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए गठित कमेटी छह माह में सरकार को रिपोर्ट सौंप देगी। वहीं कमेटी का एक कार्यालय दिल्ली जबकि दूसरा देहरादून में होगा। गृह विभाग ने समान नागरिक संहिता के लिए जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना देसाई की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यों वाली कमेटी के लिए गाइडलाइन जारी कर दी हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कमेटी उत्तराखंड के सभी समुदायों के व्यक्तिगत मामलों को नियंत्रित करने वाले कानूनों का मसौदा तैयार करेगी।
कमेटी के स्टाफ के लिए वेतन आदि सुविधाएं भी तय कर दी गई हैं। दिल्ली में यह जिम्मेदारी स्थानीय आयुक्त और देहरादून में राज्य सम्पत्ति विभाग को दी गई है। समिति का खर्च गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय वहन करेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…