देश-विदेश

जम्मू-पुंछ हाईवे पर भयंकर हादसा, खाई में गिरी बस, 22 लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर:- तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस वीरवार को जम्मू-पुंछ हाईवे पर सड़क से फिसलकर 150 फीट गहरी खाई में खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 69 घायल हैं। बस में 90 से अधिक लोग सवार थे। मरने वालों में 21 की शिनाख्त हो गई है। घायलों में कई की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया।  मरने वालों में दो बच्चियां भी शामिल हैं। वीरवार का दिन जम्मू-कश्मीर के लिए दर्द विदारक रहा। अखनूर में बस हादसे से पहले सभी श्रद्धालु खुशी-खुशी माथा टेकने शिवखोड़ी जा रहे थे। बस के 150 फुट खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। हर तरफ खून ही खून था।

किसी श्रद्धालु का बैग तो किसी के जूते-चप्पल जहां-तहां बिखरे थे। हादसे में किस ने अपने बच्चे तो किसी ने पत्नी और माता-पिता खो दिए। श्रद्धालुओं को गहरी खाई से निकालने वाले स्थानीय लोगों व सुरक्षाकर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, यह बस श्रद्धालुओं को लेकर शिवखोड़ी जा रही थी। यह सभी यात्री उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उप राज्यपाल ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।

अखनूर अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों में से एक अमर चंद ने बताया, वीरवार दोपहर करीब 12.35 बजे 57 सीटर बस (यूपी 86 ईसी-4058 ) हरियाणा के कुरुक्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर रियासी जिले के पौनी इलाके में शिवखोड़ी मंदिर कीओर जा रही थी। बस अखनूर के चौकी चोरा इलाके में तुंगी-मोड़ पर पहुंची, उसी समय विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। बस चालक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया। परिणामस्वरूप बस सीधी खाई में जा गिरी। हादसा होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और सेना की टीम मदद के लिए तत्काल पहुंच गई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago