उत्तर प्रदेश

उरई में भीषण सड़क हादसा, नींद की झपकी बनी काल, पांच की मौत

उत्तर प्रदेश:-  उरई में झांसी-कानपुर हाईवे स्थित सोमई गिरथन के पास भीषण हादसा हो गया। चालक को नींद आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी ओर जा पहुंची। इससे झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकलते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कार सवार बहराइच से बेंगलुरु जा रहे थे। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के इकधरा निवासी अंकित (35) पत्नी संगीता, पुत्री सिद्धिका, कार चालक ब्रजेश उसकी पत्नी प्रीति पुत्र   अत्तु, मानवी और मंदा के साथ बुधवार की सुबह कार से बेंगलुरु जा रहे थे।

जैसे ही कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास स्थित सोमई गिरथन के पास पहुंची थी। चालक ब्रजेश को झपकी आ गई और कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ पहुंच गई।  इससे झांसी की ओर से आ रहा ट्रक ने कर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे उसमें सवार बृजेश, प्रीति, संगीता, सिद्दीका, अत्तु की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, अंकित, मानवी व मंदा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब एक घंटे के लिए यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया है। पुलिस ने ट्रक को हटवाया है। जांच की जा रही है। उरई हादसा इतना भयानक था कि सभी सवार कार  में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन निकला नहीं जा सका। इसके बाद कटर से कार को काटकर सभी को निकाला गया। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, तीन घायलों का आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

12 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

12 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

12 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

12 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

12 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

12 months ago