उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी से राज्य में बनेगा मजबूत खेल ढांचा, पलायन पर लगेगी रोक

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित कोच सुभाष राणा ने कहा, 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी राज्य के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। इस आयोजन से खेलों के लिए इतना बड़ा आधारभूत ढांचा उत्तराखंड में तैयार होगा, जिससे खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

कहा, राष्ट्रीय खेलों का आयोजन खिलाड़ियों के पलायन को भी रोकने वाला साबित होगा। राणा ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन और तैयारियों के लिए सीएम धामी को शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड की शूटिंग फेडरेशन से जुड़े राणा ने द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलने पर कहा, जब आपके काम को मान्यता मिलती है, तो स्वाभाविक तौर पर उत्साह बढ़ने के साथ खुशी मिलती है।

कहा, कई खेलों में अन्य प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रहे कई खिलाड़ी अब उत्तराखंड से खेलने के इच्छुक हैं। ऐसे कई खिलाड़ियों ने उनसे संपर्क किया है। कई खिलाड़ी खेलों की अन्य फेडरेशन से भी संपर्क कर रहे हैं।

बतौर खिलाड़ी/कोच ये हैं उपलब्धियां

चार अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए हैं। वर्ष 1994 में इटली और 1998 में स्पेन में हुई विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया था। कोच के तौर पर वर्ष 2020 में टोक्यो पैरालंपिक में शामिल हुई शूटिंग टीम को प्रशिक्षित किया था। इस टीम ने पैरालंपिक में पांच मेडल जीते थे।

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित होने पर सुभाष राणा को हार्दिक बधाई। खेल क्षेत्र में उत्तराखंड दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है। अब राष्ट्रीय खेलों का आयोजन खेल विकास में एक नई इबारत लिखेगा। खेलों में उत्तराखंड और देश का नाम आगे बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों से अपील है कि वे राष्ट्रीय खेलों में अपनी भागीदारी निभाएं। पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago