देहरादून:- नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और लिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। एएचटीयू के इंचार्ज एसआइ मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
सूचना के आधार पर उन्होंने हरिद्वार बायपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला में दबिश दी, जहां होटल का संचालक भरत सिंह निवासी ग्राम हरगांव तहसील आदिबद्री जिला चमोली वर्तमान निवासी विष्णु विहार निकट रेलवे क्रॉसिंग को एक महिला के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने होटल लीज पर लिया हुआ है। होटल में ग्राहक कम आते हैं, इसलिए उसने होटल के कमरे देह व्यापार के लिए देने शुरू कर दिए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…