उत्तराखण्ड

देहरादून में छावनी परिषद का हाउस टैक्स बढ़ा, प्रेमनगर और गढ़ी-डाकरा क्षेत्र के निवासी अब 5% अधिक टैक्स चुकाएंगे

देहरादून:-  छावनी परिषद देहरादून के अंतर्गत प्रेमनगर व गढ़ी-डाकरा क्षेत्र में रहने वाले भवन स्वामियों को अब बढ़ा हुआ हाउस टैक्स जमा करना होगा, क्योंकि कैंट बोर्ड ने हाउस टैक्स में पांच प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इसके अलावा व्यावसायिक भवनों के टैक्स में भी 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। शुक्रवार को हुई कैंट बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिए गए हैं। हाउस टैक्स में 10 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव था पर नामित सदस्य के विरोध के कारण इसे पांच प्रतिशत पर सीमित कर दिया गया है।

बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर संजोग सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैंट क्षेत्र में लगे मोबाइल टावरों से भी शुल्क वसूली को मंजूरी दी गई है। टावर संचालक कंपनियों से वर्ष 1997 से 2017 तक एमडीडीए के मानकों के अनुसार टैक्स वसूला जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले पांच साल 50 हजार रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसके बाद अगले पांच साल साढ़े बारह हजार और फिर पांच साल के साढ़े बाहर हजार रुपये लिए जाएंगे। 2017 के बाद टैक्स निर्धारण का प्रस्ताव मध्य कमान को भेजा जाएगा। छावनी क्षेत्र में पेड़ कटान की अनुमति से जुड़े कुछ प्रकरण भी बैठक रखे गए। पर पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से बोर्ड अध्यक्ष ने यह प्रस्ताव खारिज कर दिया। उन्होंने कहा है कि मौका मुआयना कर यह देखा जाएगा कि पेड़ कटान की आवश्यकता क्यों है।

वहीं, देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग चौड़ीकरण के कार्य को लेकर भी अनापत्ति प्रमाण पत्र बोर्ड ने दे दिया है। कैंट बोर्ड की 5170 वर्ग भूमि इस सड़क के चौड़ीकरण की जद में आई है। जिसका 8.53 करोड़ रुपये मुआवजा एनएचएआइ देगा। चौड़ीकरण में कैंट बोर्ड के ट्रंचिंग ग्राउंड का एक बड़ा हिस्सा भी आया है। अनाधिकृत निर्माण के 16 मामलों में कैंट बोर्ड ने भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा 90 स्ट्रीट लाइटों की खरीद के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बोर्ड बैठक में कैंट विधायक सविता कपूर, मुख्य अधिशासी अधिकारी हरेन्द्र सिंह व नामित सदस्य विनोद पंवार भी उपस्थित रहे।

कैंट बोर्ड के ट्रेंचिंग ग्राउंड कूड़े से पट चुके हैं। यहां पिछले काफी वक्त से कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। पर अब कचरे का यह पहाड़ जल्द हटेगा। क्योंकि कूड़े का निस्तारण अब नई कंपनी करेगी। बोर्ड बैठक में इससे जुड़ा प्रस्ताव आया, जिसे स्वीकृति प्रदान की गई। नई कंपनी काम शुरू करने से पहले अपना प्रस्तुतिकरण देगी। नामित सदस्य विनोद पंवार ने बैठक में लावारिस पशुओं का मुद्दा उठाया। कहा कि लावारिस पशु हादसों समेत लोगों की परेशानी का सबब बन रहे हैं। रिहायशी क्षेत्रों में भी बड़ी तादाद में लावारिस पशु डेला डाले रहते हैं। जिस पर अध्यक्ष ने गोवंश को लावारिस छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया है।  नामित सदस्य ने प्रेमनगर में बंद पड़े शौचालयों के ध्वस्तीकरण की भी मांग की। कहा कि खंडहर बन चुके इन शौचालयों में गंदगी का अंबार है। इसके अलावा अवांछनीय तत्व भी यहां डेरा डाले रहते हैं। जिस पर अध्यक्ष ने ध्वस्तीकरण का आदेश दिया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago