उत्तराखण्ड

धारचूला में पोर्टर भर्ती के लिए रविवार को युवाओं की भारी भीड़, आठ अतिरिक्त बसें भेजी गईं

पिथौरागढ़/धारचूला:- भारतीय सेना में पोर्टर की भर्ती धारचूला में सोमवार से शुरू होगी। पोर्टर भर्ती के लिए रविवार को बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। युवाओं की भीड़ को देखते हुए आठ अतिरिक्त बसें धारचूला भेजी गईं। भर्ती 27 से 30 मई तक होगी। भारतीय सेना में हर साल पोर्टर की भर्ती की जाती है। इस वर्ष 600 भर्तियां की जानी हैं। इनमें मेट/ट्रेडमैन के 51 पद और पोर्टर/सफाईवाला के 549 पदों के लिए भर्ती होनी है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। यह भर्ती 179 दिन के लिए की जाएगी। पोर्टर भर्ती के लिए रविवार को देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में युवा पिथौरागढ़ पहुंचे।

मैदानी क्षेत्रों से बसें खचाखच भरकर पिथौरागढ़ पहुंची। पिथौरागढ़ से धारचूला के लिए सामान्य दिनों तीन ही बसें चलती हैं। युवाओं की भीड़ को देखते हुए पहले छह अतिरिक्त बसें धारचूला भेजी गई। इसके बाद देर शाम को दो अतिरिक्त बसों को भेजा गया। भर्ती के लिए देर शाम तक युवाओं का पहुंचना जारी था।

आदि कैलाश यात्रा के चलते इस समय धारचूला के सभी होटल पैक हैं। 27 से 30 मई तक पोर्टर भर्ती होनी है। इसके लिए युवाओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। अगले चार दिनों में हजारों युवा धारचूला पहुंचेंगे। ऐसे में उनके रहने की समस्या हो सकती है। सेना की ओर से भर्ती के संबंध में सूचना नहीं मिली है। भर्ती के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले युवाओं के ठहरने की समस्या होगी तो ब्लाक सभागार या स्टेडियम को खोला जाएगा। – मनजीत सिंह, एसडीएम धारचूला।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago