भारी बारिश के चलते आज मसूरी-देहरादून मार्ग पर घनानंद स्कूल के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई, मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी जिम्मेदार लोगों को दी।
पेड़ गिरने की सूचना पाकर मसूरी नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सड़क पर गिरे पेड़ को वन विभाग की टीम ने जेसीबी से काटकर रास्ते से हटाया, उसके बाद फिर से यातायात सुचारू कर दिया गया है। नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान ने कहा सुबह से ही मसूरी में तेज बारिश होने से जनजीवन पूरी तरीके से अस्त व्यस्त हो गया है, मसूरी देहरादून के पास घनानंद स्कूल के पास पेड़ गिरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने यहां यातायात सुचारू किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…