पटना :- श्री सालासर परिवार पटना द्वारा 29 दिसंबर को भव्य सालासर बालाजी महाराज की ध्वजा शोभा यात्रा के साथ महाराणा प्रताप भवन में भजन संध्या का आयोजन किया गया। ध्वजा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह 8.30 बजे यात्रा नागा बाबा ठाकुरबाड़ी से बैंड बाजा और भजनों के साथ निकल कर कदम कुआं नाला रोड होते हुए महाराणा प्रताप भवन पहुंची। श्री सालासर परिवार कई सालों से ये आयोजन करवा रही है। सालासर बालाजी परिवार द्वारा संध्या 4.30 बजे से भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें पटियाला के प्रसिद्ध भजन गायक विशाल शैली और मुरादाबाद की मशहूर भजन गायिका शिल्पी कौशिक ने अपने भजनों से भक्तों को खूब नचाया।
पटियाला के प्रसिद्ध भजन गायक विशाल शैली ने “तूफानों ने घेरा फिर भी नाव तो चली आसरे तुम्हारे बजरंग बली” भजन से समा बांधा ओर मुरादाबाद की मशहूर भजन गायिका शिल्पी कौशिक ने “सालासर को बाला जी बैठो तनख्वाह बाटे रे” जितनों चाहे लूट ले आके, यो खूब लुटावे रे” भजन से बाबा को रिझाया।
इस कार्यक्रम में सालासर धाम के मुख्य पुजारी श्री रमेश शर्मा जी का पावन सानिध्य भी बालाजी परिवार को मिला। भजन संध्या में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सालासर परिवार पटना के सभी सदस्य ने अहम भूमिका निभाई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…