उत्तराखण्ड

आईएएस बंशीधर तिवारी ने स्कूलों के जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण करने के दिए निर्देश

देहरादून : आईएएस बंशीधर तिवारी प्रदेश के तेज़तर्रार आईएएस अफसर और शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों के जर्जर भवनों का मूल्यांकन कर उनके पुनर्निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। टीम धामी के मुख्य सदस्य और डीजी सूचना की ज़िम्मेदारी निभा रहे बंशीधर ने सख्त हिदायत दी है कि यदि कार्ययोजना तैयार होने के बाद कोई स्कूल भवन जर्जर मिलता है, तो उसके लिए संबंधित अफसर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने अफसरों से भवन ठीक होने का प्रमाणपत्र भी देने को कहा है।

शिक्षा महानिदेशक तिवारी ने  राज्य समग्र परियोजना कार्ययोजना तैयार करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। भारत सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों के पुनर्निर्माण और रखरखाव के लिए प्रस्ताव मांगे हैं. ऐसे में सभी शिक्षा अधिकारी अपने जिलों के स्कूलों की स्थिति का मूल्यांकन कर जर्जर भवनों का प्रस्ताव तैयार कर कार्ययोजना में शामिल करें।डीजी ने कहा कि समग्र परियोजना के तहत भारत सरकार की ओर से स्कूलों के भवनों के पुनर्निर्माण के लिए बजट का प्राविधान है. बजट की कमी नहीं है।

डीजी ने अच्छे नंबरों से परीक्षा उत्तीर्ण करें, इसके लिए उन्हें प्रश्न पत्र सॉल्व करने के टिप्स दिए जाएं. उन्होंने बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों पर सख्त कारवाई करते हुए उन्हें बंद करने के निर्देश भी दिए. डीजी ने विद्या समीक्षा केंद्र, पीएम पोषण योजना, किचन गार्डन आदि की भी समीक्षा की. यहां अपर परियोजना निदेशक डॉ.मुकुल सती, उत्तराखंड बोर्ड की सचिव डॉ.नीता तिवारी, अपर निदेशक ललित मोहन चमोला आदि मौजूद रहे।

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया।यहां सभी अनुभागों का निरीक्षण कर उन्होंने बोर्ड कार्यालय के कार्यों की समीक्षा भी की, शिक्षा महानिदेशक ने बोर्ड कार्यालय के रिकॉर्ड डिजिटलाइज करने के निर्देश भी दिए। महानिदेशक के निरीक्षण के दौरान उनके साथ संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ.मुकुल कुमार सती भी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago