उत्तराखण्ड

ड्राइविंग के दौरान झपकी आई तो अलार्म करेगा अलर्ट, ड्राइविंग की गति, लॉकेशन,का भी चलेगा पता

उत्तराखंड में अनेक हादसे या कहे तो देशभर में कई हादसे चालक की नींद की झपकी आने से हो जाते है जिनका परिणाम बेहद ही भयानक और दर्दनाक होता है लेकिन अब परिवहन निगम ने सफर को सुरक्षित करने के लिए एक ऐप तैयार किया है जिसका नाम है हमसफर, इस एप का काम यह है कि रोडवेज बस चलाते समय यद्पि चालक को तीन सेकेंड की झपकी आई तो अलार्म बज उठेगा, वहीं इस एप में ड्राइविंग के दौरान चालक की हर पल की रेटिंग होगी। बस संचालन के दौरान कई बार रोडवेज बसों में ऐसे हादसे सामने आए हैं, जिनमें ड्राइवर के झपकी लेने की वजह से यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ गई।

एप से ड्राइविंग की गति का भी चलेगा पता

मॉर्डनाइजेशन पर काम कर रहे परिवहन निगम ने इस खतरे को कम करने के लिए हमसफर ऐप तैयार किया है। इस ऐप को ड्राइवर अपने मोबाइल में डाउनलोड करेगा। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल में यह ऐप ड्राइवर के सामने मोबाइल में खुला होगा। बस कितनी गति से चल रही है, इसकी जानकारी लगातार ऐप से निगम को मिलेगी।

गलत ड्राइविंग, तेज ड्राइविंग पर हर पल ड्राइवर की रेटिंग गिरेगी और सही सुरक्षित ड्राइविंग पर रेटिंग अच्छी होगी। गंतव्य तक पहुंचने के बाद इस रेटिंग के आधार पर ही ड्राइवर को निगम की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि मॉर्डनाइजेशन के तहत हमसफर, अटेंडेंस एप और फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम (एफएमएस) तैयार किया गया है। अभी इसकी लांचिंग होना बाकी है।

हर पल की सूचना मिलेगी विभाग को

हमसफर ऐप से ड्राइवर की हर हरकत पर नजर रहेगी। ड्राइविंग के दौरान उसकी वर्दी से लेकर बस संचालन की पूरी जानकारी ऐप के माध्यम से परिवहन निगम को मिलती रहेगी। अगर किसी ड्राइवर की रेटिंग लगातार गिरेगी तो इसे निगम गंभीरता से लेकर कार्रवाई भी करेगा।

मोबाइल से ही बायोमीट्रिक हाजिरी लगाएंगे रोडवेज कर्मचारी

परिवहन निगम के कर्मचारियों को अब हाजिरी लगाने के लिए किसी दूसरे उपकरण के पास नहीं जाना होगा। निगम ने अटेंडेंस ऐप तैयार किया है। निगम के हर दफ्तर की जियो फेंसिंग की जाएगी। इसके लिए मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करना होगा। इस ऐप को मोबाइल में खोलकर यहां अंगूठे से बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी। यह ऐप भी जल्द ही लांच होगा।

बस की लोकेशन, माइलेज, मेंटिनेंस बताएगा एफएमएस सिस्टम

परिवहन निगम की बसों में फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम (एफएमएस) भी लागू होने जा रहा है। इससे रोडवेज बसों की हर पल की लोकेशन, बस में खर्च होने वाले डीजल के साथ ही बस की मेंटिनेंस जरूरतों आदि का भी पता चल जाएगा।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago