उत्तराखण्ड

अगर आप डॉगी पालने के शौकीन हैं तो पढ़े यह खबर

देहरादून:  अगर आप कुत्ता पालने के शौकीन हैं तो आपको नगर निगम में उसका पंजीकरण कराना होगा। आप अगर देहरादून में रहते हैं और आपके पास भी पालतू कुत्ता है देहरादून में पालतू कुत्तों का लाइसेंस नगर निगम में अनिवार्य कर दिया है। पिछले साल नगर निगम ने पालतू कुत्तों का लाइसेंस ना बनवाने वाले लोगों के जमकर चालान काटे और इसी डर से पिछले साल देहरादून में 4 हजार लोगों ने अपने-अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाया।

मगर इस बार एक बार फिर से लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इस वर्ष अभी तक केवल 800 कुत्तों का पंजीकरण कराया गया है। ऐसे में नगर निगम एक बार फिर से सख्ती बरत रहा है। नगर निगम ने अब फिर से लोगों से कुत्तों का लाइसेंस नहीं बनवाने पर 10 हजार का चालान काटना शुरू कर दिया है। इन दिनों जोरों-शोरों से देहरादून में पालतू कुत्ते का लाइसेंस न बनवाने पर चालान किए जा रहे हैं।

 

लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। बीते गुरुवार को ही दून में 28 लोगों के चालान किए गए हैं। इन लोगों पर दस-दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डा. दिनेश चंद्र तिवारी ने कहा कि नगर निगम की चेतावनी के बावजूद दूनवासी अपने पालतू कुत्ते का पंजीकरण नहीं करा रहे हैं।

ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर लाइसेंस करें 

आप पालतू कुत्तों के लिए ऑनलाइन देहरादून नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर लाइसेंस फार डाग सेक्शन में क्लिक करें। पंजीकरण फार्म भरकर पशु चिकित्सक से रैबीज से बचाने को लगने वाले टीके के लगे होने का प्रमाण-पत्र अपलोड करें। इसी के साथ जीवाणुनाशक का प्रमाण पत्र भी इसके साथ अपलोड करें। पंजीकरण के बाद नगर निगम संबंधित व्यक्ति को उसके नाम और पते वाला एक आनलाइन नंबर देगा। पंजीकरण के लिए मात्र 200 रुपये शुल्क आनलाइन जमा करना होगा और इस तरह आप घर बैठे अपने पालतू कुत्ते का लाइसेंस बनवा सकते हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago