उत्तर प्रदेश

आईआईटी कानपुर ने सेना को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने के लिए समझौता किया

सेना को दुश्मन के साइबर हमलों से सुरक्षित रखने का बीड़ा आईआईटी कानपुर ने उठाया है। इसके लिए आईआईटी कानपुर स्थित सी3आई हब और सेंट्रल कमांड हेडक्वार्टर के बीच समझौता हुआ। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सेना की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा और आईआईटी के डीन रिसर्च प्रो. तरुण गुप्ता ने हस्ताक्षर किया।

अभी तक आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक आधुनिक हथियार के मामले में सेना को आत्मनिर्भर बनाते आएं हैं। अब वैज्ञानिकों ने दुनिया के लिए चुनौती बन चुके साइबर हमलों से सेना को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी ली है। संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल और वरिष्ठ साइबर विशेषज्ञ प्रो. संदीप शुक्ला की देखरेख में आईआईटी में स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब सी3आई हब में साइबर सुरक्षा से जुड़े अलग-अलग टूल विकसित किए जा रहे हैं। इसमें क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ रक्षा क्षेत्र से जुड़े उत्पाद व तकनीक को सुरक्षित रखने के लिए साइबर सुरक्षा सिस्टम विकसित किए जा रहे हैं।

सेना के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले आईआईटी कानपुर का भ्रमण कर हथियारों के साथ ही साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी हासिल की थी। अब इस एमओयू के बाद संस्थान में विकसित अत्याधुनिक साइबर सुरक्षा टूल, सिस्टम, तकनीक व उत्पादों का प्रयोग कर सेना को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में साइबर हमले तेजी से होंगे, जिन्हें रोकने बेहद जरूरी होगा। इसे लेकर संस्थान में तेजी से काम चल रहा है। इस मौके पर मेजर जनरल शाबिह हैदर नकवी, कर्नल हिरेन बोराह, कर्नल सजल थापा, लेफ्टिनेंट कर्नल वैभव आप्टे, प्रो. संदीप शुक्ला समेत आईआईटी के विशेषज्ञों की टीम मौजूद रही।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago