हापुड़ देहात पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर 20 बने-अधबने अवैध तमंचे, दो बंदूक व कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध शस्त्रों को बनाकर, ऑन डिमांड अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करता था।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अवैध शस्त्र बनाने बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गांव लालपुर नहर पुल के पास से अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में बने और अधबने अवैध हथियार और अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गांव जैदी फार्म थाना नौचंदी जनपद मेरठ निवासी फारुख है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ जनपद और मेरठ में चोरी व आर्म्स एक्ट में तीन मुकदमे दर्ज हैं। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह अवैध तमंचे को पांच से सात हजार रुपये व बंदूक को 10 से 12 हजार रुपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 15 अवैध तमंचे 315 बोर, एक अवैध तमंचा, एक अवैध बंदूक, एक अर्धनिर्मित डबल बैरल बंदूक, चार अवैध अर्धनिर्मित तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…