देहरादून:- मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक का एजेंडा तय करने के लिए देहरादून में चार राज्यों के मुख्य सचिव जुटेंगे और मंथन करेंगे। आज केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत परिषद की स्टैंडिंग समिति की बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस साल की परिषद की बैठक उत्तराखंड के ऋषिकेश में हो सकती है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की अध्यक्षता इस बार उत्तराखंड को मिली है। इस लिहाज से राज्य के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु परिषद की स्टैंडिंग समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन्हीं की अध्यक्षता में आज बैठक होगी।
इस बैठक में उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के भी अधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे। उत्तराखंड राज्य के मुद्दों पर भी होगी चर्चा मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्टैंडिंग समिति में उत्तराखंड से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होगी और इन्हें एजेंडे में शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार दून वैली इको सेंसिटिव जोन की नोटिफिकेशन को निरस्त कराने के पक्ष में है। यह मसला केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में लंबित है। लेकिन इस पर अभी निर्णय नहीं हो पाया है। इस मसले को एजेंडा हिस्सा बनाया जा सकता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कें पीएमजीएसवाई योजना के तहत नहीं बनाई जा सकी हैं। सरकार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…