उत्तर प्रदेश:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 11 बजे उनके सरकारी आवास पर कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें करीब दो दर्जन प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के आसार हैं। ग्रामीण क्षेत्र के निजी नलकूप उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली आपूर्ति देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद अप्रैल 2023 से नलकूप उपभोक्ताओं का बिल माफ हो जाएगा।
किसानों को नई- नई तकनीक की जानकारी देने के लिए कृषि विश्वविद्यालयों एवं राज्य कृषि प्रबंध संस्थान रहमानखेड़ा में इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने, मक्के का रकबा बढ़ाने और बेबी कॉर्न की खेती के प्रस्ताव को भी मंजरी मिलने के आसार हैं। इसके अलावा ग्रीन हाइड्रोजन नीति लागू की जाएगी।इस नीति को मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न शहरों में ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन, हाइड्रोजन बस सहित अन्य वाहन चलाने की योजना, ई तापीय परियोजना को अनुमोदन, मथुरा पशु चिकित्सा विज्ञान विवि के शिक्षकों को 7वे वेतन आयोग का एरियर देने समेत प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…