उत्तराखण्ड

उत्तराखंण्ड में समान नागरिक संहिता के लिए महत्वपूर्ण कदम , अगली 22 जुलाई को सीएम धामी ने बुलाई समीक्षा बैठक

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की नियमावली तैयार करने का काम आखिरी मोड़ पर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी यूसीसी से संबंधित सभी 17 विभागों के साथ अगली 22 जुलाई को समीक्षा बैठक करेंगे।  बैठक में यूसीसी नियमावली एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह और अन्य सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। उनके साथ गृह, राजस्व, पुलिस, विधायी समेत कई विभागों के प्रमुख अधिकारी यूसीसी कानून लागू करने की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे। इस दौरान गृह विभाग के सचिव से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने, शादियों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाने और कानून लागू करने से पहले यूसीसी एक्ट की 10 हजार कॉपियां प्रिंट करने जैसे अहम विषयों पर चर्चा होगी।

यूसीसी को अक्तूबर तक लागू करने के बाद नवंबर 2024 से मई 2025 के बीच विशेष अभियान चलाकर उन सभी शादियों को पंजीकृत किया जाएगा, जो यूसीसी लागू होने से पहले हो चुकी होंगी। इसके अमल को लेकर समीक्षा बैठक में चर्चा की जाएगी। यूसीसी लागू करने में अहम भूमिका निभाने वाले गृह, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मियों के लिए बड़े स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। यूसीसी को लेकर एसडीएम, तहसीलदार और सब रजिस्ट्रार स्तर पर भी प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। ग्रामीण इलाकों में डीडीओ और बीडीओ के प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और जिला अदालतों तक यूसीसी पर समन्वय की चर्चा की जाएगी।

वहीं, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के साथ यूसीसी लागू करने के लिए बनाई जा रही वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन को लेकर चर्चा होगी, जिससे यूसीसी को सुविधाओं को आसानी से आम लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। यूसीसी पोर्टल से वसीयत बनाने और जुर्माना ऑनलाइन जमा करने की सुविधा मिलेगी। बैठक में न्याय, वित्त, पंचायती राज, शहरी विकास, जनगणना, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के प्रमुख अधिकारी भी शामिल रहेंगे।  सरकार और यूसीसी क्रियान्वयन समिति इस बिंदु पर भी विचार कर रही कि सितंबर से यूसीसी के नियम लागू कर दिए जाएं, उसके बाद नवंबर तक यूसीसी कानून को पूरी तरह अमल में लाया जा सके। ये करना कितना मुमकिन और प्रभावी रहेगा, इस पर समीक्षा बैठक में विधायी विभाग के सचिव के साथ अहम चर्चा की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago