देश-विदेश

दिल्ली में 2400 करोड़ रुपये की लागत से स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार, नए क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनेंगे

दिल्ली:-  जल्द ही कैंसर सहित दूसरे गंभीर रोगों के इलाज के लिए दिल्ली के मरीजों को जिले से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें अपने जिले में ही आधुनिक सुविधाओं का विकल्प मिलेगा। इन सुविधाओं को विकसित करने के लिए 10 अप्रैल को केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और दिल्ली सरकार की राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के बीच समझौता होगा। इसके तहत दिल्ली में मौजूदा मोहल्ला क्लीनिकों को अपग्रेड कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए जाएंगे। इसके अलावा हर जिले में क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सुविधा विकसित होगी। शनिवार को आयुष्मान योजना के लिए हुए समझौते के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के वादे के तहत दिल्ली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 10 अप्रैल को दिल्ली सरकार के साथ एक और समझौता होगा। करीब 2400 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा जाएगा। वहीं, मोहल्ला क्लीनिक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि क्लीनिक के नाम पर आप सरकार ने खोखे खड़े कर दिए थे। अब इन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अपग्रेड किया जाएगा।

इधर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जनता की सेहत का ध्यान रखते हुए बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को 13 हजार करोड़ रुपये का फंड दिया है। दिल्ली में चल रहे अस्पतालों के विकास कार्य को पूरा करवाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये का फंड दिया। साथ ही, आयुष्मान योजना को लागू करने के लिए 2144 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इन प्रयास की मदद से दिल्ली की जनता को सस्ती व सुलभ आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा देना लक्ष्य है।

सभी 11 जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण होने के बाद दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों का बोझ कम होगा। इन ब्लॉक में कैंसर सहित दूसरी गंभीर रोगों की जांच व प्राथमिक इलाज की सुविधा मिलेगी। यह ब्लॉक स्वास्थ्य सेवाओं की अवसंरचना, निगरानी और अनुसंधान में अंतराल को भरने में मदद करेगी। यह स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करेगी। साथ ही, कोरोना जैसी महामारियों और आपदाओं से निपटने में अहम भूमिका निभा सकेगी। इनमें एकीकृत डायग्नोस्टिक सुविधाएं सहित अन्य विकल्प भी होंगे। योजना के तहत दिल्ली में 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलेंगे। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में सरकारी जमीन पर चल रहे मोहल्ला क्लीनिकों को अपग्रेड कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदला जाएगा। इनमें संचारी और गैर संचारी रोगों के इलाज की सुविधाएं भी मिलेंगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago