उत्तर प्रदेश

आगरा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जीएसटी काउंसिल में जूते पर 5% जीएसटी की मांग की पैरवी की, फिटमेंट समिति को भेजा

आगरा:-  उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हजार रुपये तक के जूते पर जीएसटी की दर पांच फीसदी होने की उम्मीद बढ़ गई है। प्रदेश के वित्त मंत्री और जीएसटी काउंसिल के सदस्य सुरेश खन्ना ने कारोबारियों को आश्वस्त किया। कहा कि वो खुद मांग की पैरवी करेंगे। उन्होंने मांगपत्र को फिटमेंट समिति को भेजने की जानकारी भी दी।

रविवार को हींग की मंडी स्थित द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के कार्यालय में वित्त मंत्री ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जूते पर 5 से 12 फीसदी जीएसटी होने पर कारोबारियों ने विरोध नहीं जताया। इससे जीएसटी काउंसिल में ये पास हो गया।

अगर कपड़ा उद्यमियों की तरह ये भी मांग और ज्ञापन देते तो जूते पर दर नहीं बढ़ती। अब व्यापारियों की परेशानी देखते हुए कमेटी को प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट के बाद काउंसिल की बैठक में एजेंडा रखा जाएगा, जहां इसे पास कराने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।

1086 कारोबारियों ने रद्द कराया पंजीकरण

फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने बताया कि वित्तमंत्री को जूते पर पांच से बढ़ाकर 12 फीसदी करने पर 1086 लोगों ने जूता कारोबार छोड़कर जीएसटी विभाग से पंजीकरण रद्द करवा दिया है। इसकी जानकारी वित्तमंत्री को दी तो वह चौंक गए। उन्होंने इसे गंभीर विषय मानते हुए दर कम करवाने का आश्वासन दिया है।

इन्हें किया पुरस्कृत

इससे पहले जूता कारोबारियों ने वित्तमंत्री का स्वागत किया। वित्तमंत्री ने जूते पर सर्वाधिक जीएसटी देने वाले अशोक मिड्डा समेत अनिल लाल अरोड़ा, समीर ढींगरा, चंद्रमोहन सचदेवा, ऋषभ साहनी, कपिल मगन, वासु मूलचंदानी, अतुल बंसल, शोभाराम पुरसनानी को पुरस्कृत किया। संचालन अजय महाजन ने किया। कार्यक्रम में मेयर हेमलता दिवाकर, सचिव नरेंद्र पुरसनानी, घनश्याम दास, अंबा प्रसाद गर्ग, चंद्रवीर सिंह फौजदार, प्रमोद महाजन, संजय अरोड़ा, विजय जटाना, चांद दीवान, श्याम भोजवानी, प्रदीप कुमार पिप्पल, विनोद शीतलानी आदि मौजूद रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago