उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में बच्चों से भरी बस गड्ढे में पलटने से सिर और हाथ-पैर में चोटें, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अलीगढ़ के विजयगढ़ में  बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस गड्ढे में पलट गई। बस पलटने से कई बच्चे घायल हुए हैं। बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ बच्चों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है। ग्रामीण और पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर बच्चों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस  उदयपुर, नगलालाला, कठैरा आलमपुर, परौली गोलारा से करीब 35 बच्चों को स्कूल के लिए लेकर आ रही थी। जैसे ही बस बघियार के समीप पहुंची, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। बस गड्ढे में जाकर गिर गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला।

ग्रामीणों ने बताया कि बस ने बुग्गी को ओवरटैक करने की कोशिश की तो बस का संतुलन बिगड़ गया और गड्ढे में जाकर पलट गई। दो-चार बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे से बच्चे घबराए हुए थे। ग्रामीणों ने घायल बच्चों के परिवार वालों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को निजी अस्पताल ले गए। कुछ बच्चों के माता-पिता स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव से पूछा कि हमारी बेटी कहां है तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। प्रधानाचार्य काफी घबराए हुए लग रहे थे। बच्चों के माता-पिता ने स्कूल पर हंगामा कर दिया। बाद में पता लगा कि कुछ बच्चों को कॉलेज के प्रबंधक गाड़ी से घर पहुंचाने गए हैं।

नगलालाला निवासी राजकुमार के पुत्र विष्णु और शौर्य के काफी चोट आई है। शौर्य के सिर पर 12 टांके और पैर में आंतरिक चोट है। उन्होंने प्राइवेट हॉस्पिटल में अपने बेटे का इलाज कराया। बताया जा रहा है कि स्कूल की एक ही बस बच्चों को लाने-ले जाने के लिए दो-दो चक्कर लगाती है। यही कारण है कि ड्राइवर को जल्दी रहती है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago