उत्तराखंड सरकार ने मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार उत्तराखंड मिलेट मिशन को हरी झंडी दे दी है। अंत्योदय योजना में हर राशन कार्ड पर एक किलो मंडुवा एक रुपये में मिलेगा। इस योजना को देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार व नैनीताल जिले में शुरू किया जाएगा। योजना में मंडुवे (कोदा) का उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए 73 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
केंद्र सरकार ने बजट में श्री अन्न योजना की घोषणा की है। इससे मोटे अनाजों को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में उत्तराखंड के पारंपरिक अनाज मंडुवा, झंगोरा को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड मिलेट मिशन लागू किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों से मंडुवा 35.78 रुपये प्रति किलो खरीदा जाएगा। 73 करोड़ की राशि में से 53 करोड़ कृषि विभाग और 20 करोड़ की राशि सहकारी समितियों को दिया जाएगा। इसके अलावा मिड डे मील में भी झंगोरा दिया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…