उत्तराखण्ड

देहरादून में दुपहिया वाहन पर बैठे दोनों सवारी ने नहीं लगाया हेलमेट तो लगेगा जुर्माना

देहरादून: देहरादून में दुपहिया पर हेलमेट के बिना घूमने वालों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। शुरुआत में अभियान केवल चालक के लिए चलाने की बात कही जा रही, लेकिन बाद में पीछे बैठी सवारी के लिए भी हेलमेट लगाना अनिवार्य किया जाएगा।

आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि हेलमेट न पहनने वाले दुपहिया चालकों का न सिर्फ चालान काटा जाएगा, बल्कि उनका वाहन कब्जे में लेकर उन्हें बस, विक्रम या आटो से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।

आरटीओ ने बताया कि विभाग का उद्देश्य जनता से सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि उन्हें हेलमेट के प्रति जागरूक करना है। सड़क सुरक्षा व हादसों पर लगाम लगाने के लिए हाईकोर्ट ने सात जुलाई 2018 को पुलिस व परिवहन विभाग को दुपहिया पर पिछली सवारी के हेलमेट पहनने का नियम सख्ती से लागू करने का आदेश दिया था।

RTO enforcement Shailesh Tiwari

नए एमवी एक्ट के अंतर्गत केंद्र सरकार ने समस्त राज्यों को तय नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने के आदेश जारी किए तो परिवहन विभाग हरकत में आया। हेलमेट नहीं पहनने पर जुर्माना 1000 रुपये है। सड़क हादसों के बढ़ते आंकड़े को कम करने के लिए परिवहन विभाग ने दुपहिया सवारों के लिए हेलमेट पर रिफ्लेक्टर युक्त लाल रंग की पट्टी अनिवार्य कर दी है। यह पट्टी रात में रोशनी पड़ने पर दूर से चमकने लगेगी। जिससे अंधेरा होने पर भी सामने या पीछे आ रहे वाहन चालक को दुपहिया वाहन की उपस्थिति का पता लग जाएगा। उम्मीद है कि इससे रात में हो रहे दुपहिया के हादसों में लगाम लगेगी। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार दून में तकरीबन सवा सात लाख दुपहिया पंजीकृत हैं। दुपहिया वाहनों की इतनी बड़ी तादाद को देखते हुए इस आदेश का पालन कराना कठिन जरूर है।

आरटीओ तिवारी ने बताया कि पहले जागरूकता अभियानों के जरिए आमजन को सतर्क किया जा रहा है। यही वजह है कि पिछली सवारी के हेलमेट न पहने होने पर चालान के बजाए उन्हें भी बस या विक्रम से घर भेजा जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago