उत्तराखण्ड

देहरादून में  देर शाम से रात तक शहर के मुख्य मार्गों पर जाम रेंगते रहे वाहन, यातायात व्यवस्था पर सवाल

देहरादून:- शादियों के सीजन में पुलिस की ओर से यातायात-व्यवस्था को लेकर कोई कार्ययोजना न बनाने के कारण बुधवार को एक बार फिर पूरा शहर यातायात जाम की चपेट में आ गया। देर शाम से लेकर रात तक शहर की मुख्य सड़कों से लेकर बाईपास तक पूरी तरह पैक रहे और वाहन रेंगते हुए चलते रहे। हरिद्वार बाईपास पर तो स्थिति यह हुई कि आइएसबीटी से जोगीवाला तक करीब नौ किमी की दूरी तय करने में वाहनों को दो से तीन घंटे का समय लग गया, जबकि सामान्य स्थिति में यह दूरी 20 से 25 मिनट में तय की जाती है। जाम के कुछ ऐसे ही हालात, शिमला बाईपास, सहारनपुर रोड, राजपुर रोड व चकराता रोड पर भी रहे। दून-पांवटा साहिब राजमार्ग पर पंडितवाड़ी से सुद्धोवाला तक जाने में डेढ़ से दो घंटे का वक्त लगा। इस दौरान पुलिस पूरी तरह नदारद दिखाई दी।

गत शुक्रवार को भी शादियों के कारण पूरा शहर जाम की भेंट चढ़ गया था और अब बुधवार को भी यही स्थिति हुई। शहर का कोई भी वेडिंग प्वाइंट या बड़ा होटल ऐसा नहीं था जहां शादी-समारोह न आयोजित हुआ हो। बरात सड़कों पर निकलने का सिलसिला देर शाम से जैसे ही शुरू हुआ, सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया। रात आठ बजे हालात हुए कि मुख्य सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। मुख्य सड़क से लेकर हर चौक-चौराहों तक बराती आतिशबाजी करते रहे और इसके कारण वाहन जाम में फंसते रहे। इसके बावजूद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। पुलिस शहर में अपने उस आदेश का अनुपालन भी नहीं करा पा रही है, जिसमें मुख्य मार्ग पर बरात निकालने से पहले पुलिस से अनुमति लेना जरूरी है।

चूंकि, शहर में अधिकतर वेडिंग प्वाइंट व बड़े होटल मुख्य सड़कों पर ही हैं, ऐसे में बरात निकलने के कारण सड़कों पर यातायात का पहिया थम गया। हरिद्वार रोड, हरिद्वार बाईपास, सहारनपुर रोड, कांवली रोड, ईसी रोड, जीएमएस रोड व जोगीवाला आदि क्षेत्र में तो वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। हरिद्वार बाईपास पर आइएसबीटी व कारगी चौक से रिस्पना पुल, जोगीवाला और मोहकमपुर तक करीब दस किमी तक यातायात जाम की स्थिति रही। लोग दो से तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे, लेकिन वहां पुलिस ने जाम खुलवाने का कोई प्रयास नहीं किया। रात करीब दस बजे तक भी हरिद्वार मार्ग पर यातायात सुचारु नहीं हुआ था। इसके अलावा दून-पांवटा राजमार्ग से लेकर सहारनपुर रोड व मसूरी रोड पर यातायात का पहिया थमा रहा।

हरिद्वार बाईपास पर अकसर लगने वाले यातायात जाम के कारण इससे सटे इलाकों में रहने वाले हजारों की संख्या में स्थानीय लोग परेशानी झेलने को मजबूर हो चुके हैं। शहर की बड़ी आबादी हरिद्वार बाईपास से सटे बंजारावाला, मोथरोवाला, कारगी, सरस्वती विहार, बंगाली कोठी, टर्नर रोड और हरिद्वार रोड पर जोगीवाला, नत्थनपुर आदि क्षेत्रों में रहती है। शहर के मुख्य हिस्सों के बीच आवागमन के लिए बाईपास बड़ा माध्यम है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago