हल्द्वानी :- हल्द्वानी स्थित F.T.I. सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा और पेयजल विभाग के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हुए कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत में तेजी लाई जाए और गड्ढों को शीघ्र भरा जाए।
वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जल जीवन मिशन और पीएम सूर्य घर – मुफ़्त बिजली योजना जनहित से जुड़ी योजनाएं हैं। जिनके शत् प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को धरातल पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने और मानकों के अनुरूप योजनाओं को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा अधिकारीगण सुनिश्चित करें कि शासन स्तर पर जिन योजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है, उन पर तेजी से कार्य किए जाए। अधिकारियों को सड़कों पर वाहनों और आमजन की सुविधा के लिए प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पैराफिट और क्रैश बैरियर निर्माण में तेजी लाने हेतु भी निर्देशित किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…