देश-विदेश

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिकेट, ट्रंप और चीन पर की चर्चा

कंप्यूटर वैज्ञानिक और पॉडकास्ट होस्ट लेक्स फ्रिडमैन ने हाल ही में भारत में बिताए अपने कुछ हफ्तों को ‘जादुई अनुभव’ बताया। उन्होंने अपने पॉडकास्ट के एक एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की। इस पॉडकास्ट एपिसोड में पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल (एआई), क्रिकेट, फुटबॉल, चीन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पाकिस्तानी और अपने शुरुआती जीवन से जुड़े कई मुद्दों पर बात की।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत के दौरान उनके आस-पास करने वाली टीम की भी सराहना की। फ्रिडमैन ने कहा, पीएम मोदी के साथ काम करने वाली टीम बहुत दयालु, कुशल और अपने काम में उत्कृष्ट थी। उन्होंने खासतौर पर पीएण मोदी के अनुवाद की तारीफ की, जो उनके और पीएम मोदी के बीच संवाद को अनुवादित कर रही थीं। उन्होंने कहा, टीएम के सभी सदस्य बहुत अच्छे थे। वे अपने काम में कुशल और समझदार थे। जिस अनुवादक ने हमारे बीच संवाद का अनुवाद किया, वह अद्भुत थीं। उनका काम बेहतरीन था और उनके काम करने तरीका बिल्कुल शानदार था।

फ्रिडमैन ने भारती संस्कृति और विविधता की भी सराहना की और कहा कि दिल्ली भारत का केवल एक हिस्सा है और भारत का अनुभव कहीं अधिक व्यापक और विविधतापूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने आने वाले समय में अपने दोस्त पॉल रोसली के साथ भारत के अन्य हिस्सों की यात्रा करने का मन बनाया है। उन्होंने आगे कहा, मेरी दिल्ली और भारत में यात्रा ने मुझे ऐसा अहसास दिलाया जैसे मैं एक और ग्रह पर हूं। यह सांस्कृतिक रूप से बिल्कुल अलग था। भारत में लोगों के साथ बातचीत एक जीवंत मिश्रण था। यहां के लोग और उनका व्यवहार मुझे बिल्कुल अलग लगा। भारत का प्रत्येक हिस्सा अलग है और दिल्ली तो सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है, जैसे न्यूयॉर्क या टेक्सस भी पूरे अमेरिका का प्रतिनिधित्व नहीं करते।

फ्रिडमैन ने यह भी साझा कि भारत में समय बिताने के दौरान उन्होंने रिक्शा में सवारी की और सड़कों पर घूमते हुए लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय लोग बहुत दयालु होते हैं। उन्होंने कहा, मेरी यात्रा के दौरान मैं लोगों के जीवन के बारे में जानने के लिए सड़कों पर घूमता रहा और रिक्शा में यात्रा में यात्रा करता रहा। भारत के लोग बहुत ही दयालु और सच्चे इंसान हैं। अगर उनसे दिल से बात करते हैं, तो वे तुरंत आपको समझ जाते हैं, भले ही वे अंग्रेजी न बोलते हों। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में कई लोग व्यापारिक उद्देश्यों के लिए उनसे संपर्क करते थे, लेकिन उन्होंने हमेशा सतही बातचीत से बचते हुए वास्तविक और गहरे संवादों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, जैसे-जैसे मैं भारतर में घूमता था, कुछ लोग मुझे एक विदेशी पर्यटक समझते थे और शुरुआत में वे मुझे कुछ बेचना चाहते थे। लेकिन मैंने उन सतही बातचीत से बचते हुए उनके जीवन के बारे में गहरे सवाल किए। मैंने उनसे पूछा कि वे क्या संवाद करते हैं, क्या डर है और उनकी जिंदी में कौन सी मुश्किलें और सफलताएं आई हैं। यह एक अद्भुत अनुभव था।

पॉटकास्ट होस्ट फ्रिडमैन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ इंटरव्यू से पहले 45 घंटों तक उपवास रखने का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ पानी पी रहे थे और कोई खाना नहीं खा रहे थे, ताकि वह सही मानसिकता के साथ आ सकें और एक आध्यात्मिक स्तर पर इस बातचीत में हिस्सा ले सकें। उन्होंने यह भी बताया कि वह जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी कई बार उपवास रखते हैं, इसलिए वह उनसे उपवास के बारे में अनुभव पूछना चाहते थे।  प्रधानमंत्री मोदी ने उपवास के विषय पर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह सिर्फ भोजन छोड़ने का तरीका नहीं है, बल्कि यह एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जो शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा और मानवता को ऊंचा करने के लिए होती है। उन्होंने कहा कि उपवास भारतीय परंपरा का हिस्सा है, जो हमारे जीवन के तरीके को सिखाता है। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह एक ऐसा तरीका है, जो अनुशासन को बढ़ाता है और मन की स्पष्टता को तेज करता है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago