रुड़की: रुड़की में स्कूल प्रबंधक ने कक्षा तीन के बच्चे की पिटाई की, जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को अभिभावक स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित रहमान इंटर कॉलेज में कक्षा तीन के बच्चे अली की पिटाई करने के मामले में आज अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। दरअसल, 10 दिसंबर को स्कूल के प्रबंधक ने अली की पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी।
पहले तो उसका इलाज भगवानपुर के एक निजी अस्पताल में चला और बाद में उसको हायर सेंटर चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया था। मंगलवार देर रात उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आज सुबह स्वजन व अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
स्वजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधक ने बच्चे को बेरहमी से पीटा है, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।
वहीं आक्रोशित भीड़ प्रबंधक को पीटने पर उतारू है। प्रबंधक स्कूल से गायब है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस स्कूल में है और इस संबंध में जानकारी जुटा रही है। वहीं कुछ स्वजन शव लेकर चंडीगढ़ से भगवानपुर पहुंच रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…