उत्तराखण्ड

MDDA की 108वीं बोर्ड बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर स्कीम को नगर निगम को हैंडओवर करने का भी लिया गया निर्णय

देहरादून:– गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को  मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की 108 वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्राधिकरण का कुल 998 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की गई। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण सभागर में सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्राधिकरण की ट्रांसपोर्ट नगर स्कीम को नगर निगम देहरादून को हैंडओवर किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम देहरादून के अधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्टनगर का पहले संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा, अगर मौके पर कोई कार्य अधूरा मिलता है तो उसे पूर्ण करने के बाद  इसे नगर निगम को हैंडओवर किया जाएगा।

बैठक में नक्शों से संबंधित कुल 60 प्रकरण आये, जिनमें रिसोर्ट, होटल, फार्म हाउस, व्यावसायिक भवनों से जुड़े प्रकरण शामिल रहे। गुण-दोष के आधार पर इन प्रकरणों को निस्तारित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा  बैठक में प्राधिकरण कार्यालय के लिए 2 इनोवा , 1 स्कार्पियो व एक जेसीबी भी क्रय करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, अपर सचिव आवास अतर सिंह, वित्त विभाग से उपसचिव दीप्ति सिंह, मुख्य नगर नियोजक शशि मोहन श्रीवास्तव, नगर निगम से उपनगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, पेयजल निजम के अधीक्षण अभियंता, प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता  एचसी राणा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, समस्त सहायक अभियंता आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago