देहरादून:- एकबार फिर मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव पीसी उपाध्याय, सौरभ शर्मा उर्फ सौरभ वत्स, उसकी पत्नी नंदिनी वत्स सहित पांच के खिलाफ ऑफलाइन टेंडर के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में एक और मुकदमा दर्ज हो गया है।
गुरुनानक नगर पटियाला (पंजाब) निवासी रजत पराशर ने तहरीर दी है कि आरोपितों ने सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर उनसे व उनकी सहयोगी फर्मों से करीब एक करोड़ रुपये ले लिए। बाद में न तो टेंडर दिलवाया और न ही रुपये लौटाए। रुपये वापिस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
शहर कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले पटियाला के ही रहने वाले संजीव देव ने आरोपितों के खिलाफ तीन करोड़ 46 लाख रुपये ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…