देहरादून:- सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड में अधिवर्षता आयु पूरी करने पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री पान सिंह बिष्ट, सूचना अधिकारी श्री प्रमोद चंद्र तिवारी और टेक्निकल सहायक श्री परवेजुल हसन को विभाग की ओर से सेवानिवृत समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों द्वारा विभाग को दिए गए सराहनीय योगदान को अधिकारियों और कर्मचारियों ने याद किया।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड निदेशालय में आयोजित सेवानिवृत्त समारोह में मुख्य अतिथि विभाग के अपर निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे तीनों कार्मिकों ने विभाग को गौरवमयी सेवाएं दी। इससे हर कार्मिक गौरांवित होता है। कोई भी कार्मिक हो वह विभाग का चेहरा होते हैं। तीनों कार्मिकों ने भी इसी के अनुरूप विभाग को सेवाएं दीं।
संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि नौकरी पाने से ज्यादा सम्मान से सेवानिवृत्त होना ज्यादा खुशी का क्षण होता है। यह एक बड़ी उपलब्धि होती है। उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव और रवि बिजारनिया ने भी तीनों कार्मिकों द्वारा विभाग को दी गई सराहनीय सेवाओं को याद किया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक एलपी भट्ट, फिल्म फोटो अधिकारी शेखर चंद्र जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रणजीत सिंह बुदियाल, कैलाश रावत, सुरेश भट्ट, प्रशांत रावत, सहित सूचना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…