देहरादून:- कोरोना की बढ़ती आहट के बीच जिले का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। गुरुवार को उत्तराखंड में 106 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि एक संक्रमित की मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 255 हो गई है। देहरादून जिले में 54, नैनीताल में 23, अल्मोड़ा में 5, उत्तरकाशी में 5, हरिद्वार में 6, चमोली, पिथौरागढ़ में 3-3, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, में दो-दो, ऊधमसिंह नगर जिले में एक संक्रमित मिला है।
जिला चिकित्सालय में चार कोरोना जांच केंद्र शुरू करने के साथ ही अब नेपाल से भारत आने वाले लोगों के लिए कोरोना की जांच अनिवार्य कर दी गई है। जिले में अभी तक कोरोना का एक ही मामला सामने आया है। नेपाल ने पूर्व में ही यह व्यवस्था लागू कर दी है। भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की नेपाल अपने सीमा क्षेत्र में जांच करवा रहा है। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही नेपाल में भारत से आने वालों को प्रवेश दिया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ह्यांकी ने बताया कि जिला चिकित्सालय में कोरोना जांच के लिए चार केंद्र खोल दिए गए हैं। जिला चिकित्सालय में एंटीजन जांच होगी। मामले बढ़ने पर आरटीपीसीआर टेस्ट कराए जाएंगे। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमण का केवल एक मामला सामने आया है। पाजिटिव पाए गए व्यक्ति में मामूली लक्षण हैं, संबंधित व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
टनकपुर में बुधवार को एंटीजन टेस्ट में कोरोना पाजिटिव आई गर्भवती महिला का पांच साल का बेटा भी एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही टनकपुर में एंटीजन टेस्ट में पाजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या पांच हो गई है। सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि उप जिला अस्पताल में रोजाना 40 से 50 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है। एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डा. केके अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं। गुरुवार को जिले में कोई भी एक्टिव केस सामने नहीं आया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…