उत्तराखण्ड

बीते 24 घंटे में कोरोना के 71 नए मामले आए सामने

उत्तराखंड में कोरोना रफ्तार पकड़ने लगा है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के 71 नए मामले मिले हैं। चिंता की बात यह कि 13 में से 11 जिलों में कोरोना के मामले मिले हैं। नारसन स्थित एक अस्पताल में चिकित्सक दंपत्ति भी कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून में सबसे अधिक 44 लोग की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा नैनीताल में नौ, अल्मोड़ा में चार, चमोली, पौड़ी व टिहरी में तीन-तीन, हरिद्वार, चंपावत, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंहनगर व उत्तरकाशी में एक-एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिला है। वहीं पांच मरीज ठीक हुए हैं।


राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 147 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस साल अब तक कोरोना के कुल 592 मामले मिले हैं। जिनमें से अधिकांश मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित छह मरीजों की मौत भी अब तक हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरती जा रही है। सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। लोग से भी सतर्कता खुराक लगाने और संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago