उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनावों में हरिद्वार सीट कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने रोशनाबाद पहुंच कर किया नामांकन

हरिद्वार:- आगामी लोकसभा चुनावों में हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने नामांकन से पहले पैदल रोड शो निकाला। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिले भर से अपने समर्थकों की भीड़ जुटाई। साथ ही कांग्रेस के सभी गुटों के नेता भी इस रोड शो में नजर आए। रोड शो के दौरान वीरेंद्र रावत ने रोशनाबाद पहुंच कर नामांकन किया। वीरेंद्र रावत ने हरकी पैड़ी पहुंच कर गंगा पूजन किया। इसके बाद ऋषिकुल मैदान से पैदल रोड शो की शुरुआत हुई। यहां से ढोल नगाड़ों और वाहनों के काफी लोग के साथ वीरेंद्र रावत का पैदल रोड शो मध्य हरिद्वार की तरफ रवाना हुआ और नेहरू यूथ हॉस्टल में संपन्न हुआ।

रोड शो में पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल, मंगलौर के पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल समेत शहर और देहात के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थक शामिल रहे। रोड शो के दौरान ही वीरेंद्र रावत बीच से भगवानपुर विधायक ममता राकेश के साथ रोशनाबाद पहुंची और नामांकन पत्र दाखिल किया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जगह जगह राजनीतिक सुपारी किलर खड़े किए हैं। हरिद्वार में कांग्रेस के रोड शो में शामिल हुए हरीश रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस तरह से बिहार में ओवैसी की पार्टी ने वोट काटकर तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचाया था और तेजस्वी सरकार बनते-बनते रह गई थी। उसी तरह का प्रयोग भाजपा उत्तराखंड में भी करने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने कई राजनीतिक सुपारी किलर खड़े कर रखे हैं जो धनबल के जरिए कांग्रेस के वोट काटकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की साजिश में लगे हैं। जनता ऐसे लोगों की पहचान उन्हें नकारेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago