आज दिनांक 25 जुलाई को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा जनक्रांति के नायक रहे अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की पुण्य तिथि पर नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए साथ ही युवा साथी लुशुन तोड़रिया एवम हिरदेश शाही द्वारा नीम एवं हार सिंहार के भेंट किए पौधे सुमन जी की स्मृति में श्रीदेव सुमन अमर रहे नारों के साथ शहीद स्मारक प्रांगण में पौधा लगाया। जगमोहन सिंह नेगी व प्रदीप कुकरेती ने कहा कि सुमन जी के त्याग तपस्या से प्रेरणा ले एवं इस राज्य को बचाने और संवारने के लिए जनहितो के लिए मशाल जलायें रखे। रामलाल खंडूड़ी एवं प्रभात डंडरियाल ने कहा कि हमे वीर शहीद सुमन जी के सपनो को साकार करने की दिशा में आगे बढ़कर मूर्त रूप देना होगा और अपनी पीढ़ी को ऐतिहासिक महापुरुषों के बारे में बताना होगा।
आज मुख्य रूप से जगमोहन सिंह नेगी , प्रदीप कुकरेती , रामलाल खंडूड़ी , कमला पन्त, सुशील त्यागी , प्रभात डंडरियाल, मोहन रावत , विपुल नोटियाल , क्रांति कुकरेती , विनोद असवाल , सतीस धोलाखंडी , सुरेश नेगी , धर्मानन्द भट्ट , सुमित थापा (बंटी) मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…