उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में भी पीएमओ अफसर बनकर घूम रहे शख्स ने कई जगहों पर उठाया VVIP सुविधाओं का लुफ्त आरोपी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर देशभर में जेड प्लस सुरक्षा लेकर मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने वाले गुजरात के ठग किरण पटेल ने उत्तराखंड में भी खूब सैर की। बताया जा रहा है कि किरण पटेल ने यहां भी पीएमओ की धौंस दिखाकर सुख सुविधाएं ली। अब पुलिस पुराना रिकॉर्ड खंगाल कर ठग के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यदि किरण पटेल ने उत्तराखंड में भी फर्जी तरीके से सुविधाएं ली होंगी तो कड़ी कार्रवाई तय है।

गौरतलब है कि गुजरात के ठग किरण पटेल ने खुद को पीएमओ का वरिष्ठ अधिकारी बताकर जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक में फायदा उठाया। आरोपी ने जम्मू प्रशासन से जेड प्लस सुरक्षा, एक बुलेटप्रूफ महिंद्रा स्कॉर्पियो, पांच सितारा होटल में आधिकारिक प्रवास की सुविधा समेत और भी बहुत सी सुविधा ली। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का खुलेआम मजाक उड़ाया। जिस पर गत दिनों जम्मू पुलिस ने ठग किरण पटेल को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी मीडिया में प्रसारित होते ही ठग किरण पटेल ने जिस राज्य में फायदा उठाया, वहां का पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

आरोपी के ट्विटर अकाउंट पर उसके सरकारी सुविधाओं के साथ मौज मस्ती करते हुए कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। इनमें उत्तराखंड की फोटो भी शामिल हैं। किरण पटेल ने जुलाई, अगस्त से दिसंबर 2022 तक ऋषिकेश परमार्थ निकेतन, देहरादून के मालदेवता, केदारनाथ धाम समेत कई जगह की फ़ोटो ट्वीट की है।

पीएमओ अफसर बनकर उत्तराखंड में भी घूमा किरण पटेल

सूत्रों का कहना है कि किरण पटेल ने उत्तराखंड में भी सरकारी सुविधाओं पर केदारनाथ धाम की यात्रा हेलीकॉप्टर से की। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन का कहना है कि ट्विटर पर अपलोड फ़ोटो और लोकेशन के आधार पर जांच कराई जाएगी। यदि आरोपी ने यहां भी फर्जी तरीके से सरकारी सुख सुविधाएं ली होंगी तो कार्रवाई होगी। बता दें कि श्रीनगर पुलिस ने आरोपी ठग किरण पटेल को एक आलिशान होटल से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह पीएमओ का अफसर बनकर वहां सरकारी सुविधाओं में ठहरा था।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago