देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी में मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जिलों में जहां कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
इन सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। देहरादून के कुछ इलाकों में भारी बारिश व तेज बौछारों के साथ कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…