उत्तराखंड:- हरिद्वार और ऋषिकेश में तीन दिन ऑफलाइन पंजीकरण बंद रहेंगे। काउंटर यात्री सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर तीन दिन के लिए बंद किए जा रहे हैं। चारधाम यात्रा में बढ़ रही तीर्थयात्रियों की भीड़ को देखते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश में बनाए गए ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर को 17 से 19 मई तक के लिए बंद रखा जाएगा। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् के निदेशक, सुमित पंत ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यात्री सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर तीन दिन के लिए बंद किए जा रहे हैं।
यह निर्णय धामों पर पूर्व से ही पंजीकृत यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाजनक दर्शन कराये जाने को देखते हुए लिया गया है।उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया है, जिससे श्रद्धालुओं को पंजीकरण की तिथि पर आराम से दर्शन हो सके। इसी क्रम में धामों में टोकन से दर्शन की व्यवस्था भी की गई है। जिससे श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन का लाभ मिल रहा है। श्रद्धालुओं से अपील है कि बिना पंजीकरण कराए यात्रा न करें व अपनी पंजीकृत तिथियों पर ही धामों में पहुंचे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…