उत्तराखण्ड

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन की दृष्टिगत स्वीप की स्टेट कोर कमेटी एवं स्टेट स्क्रीनिंग कमेटी की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

देहरादून:-  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन की दृष्टिगत स्वीप की स्टेट कोर कमेटी एवं स्टेट स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू भी साइन किए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध तरीके से अपने लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक निर्वाचन तैयारियों, मतदाता जन जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शत-प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को सक्षम ऐप से जोड़ा जाए। इसके अतिरिक्त इसके अतिरिक्त 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट आवेदन हेतु व्यापक प्रचार प्रचार किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने परिवहन विभाग को मतदान ड्यूटी में लगने वाले समस्त वाहन चालकों एवं परिचालकों के सूची तैयार कर उनका शत प्रतिशत वोट सुनिश्चित करने और लोक निर्माण विभाग को सभी पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर के लिए रैंप इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ भी बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बीएसएनएल, एयरटेल, जियो एवं वीआई आदि नेटवर्क की दृष्टि से शैडो एरिया पोलिंग स्टेशनों को शीघ्र से शीघ्र नेटवर्क उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, संयुक्त मुख्य  निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप शाह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago