देश-विदेश

किशनगढ़ में पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की घटना, पुलिस ने की कार्रवाई, चालक की पहचान की गई

दिल्ली:-  दक्षिण पश्चिमी जिले के किशनगढ़ क्षेत्र में कार सवार ने दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। उसके बाद बोनट पर लटके एक पुलिसकर्मी को करीब 30 से 35 मीटर तक घसीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किशनगढ़ थाना पुलिस ने घायल यातायात पुलिसकर्मियों के इलाज के बाद लिए गए बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कार की पहचान कर ली गई है। कार नांगल देवत, वसंत कुंज निवासी जय भगवान के नाम पर रजिस्टर्ड है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात की है। इस वारदात की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें आरोपी दो यातायात पुलिसकर्मियों को बोनट पर टांग कर कार को दौड़ा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात किशनगढ़ पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर ने पुलिस को बताया कि बेर सराय लाल बत्ती के पास एक गाड़ी यातायात पुलिस के अधिकारी को टक्कर मारकर भाग गई है। हालांकि गाड़ी का नंबर वह नोट नहीं कर पाए। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि वारदात में दो यातायात पुलिसकर्मी एएसआई प्रमोद सिंह और हवलदार शैलेश चौहान घायल हुए हैं। उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। वहां पर दोनों पुलिसकर्मियों का बयान लिया गया।

यातायात पुलिस में तैनात एएसआई प्रमोद ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि शनिवार की रात वह हवलदार शैलेश के साथ शाम करीब 7.45 बजे बेर सराय मार्केट रोड (वेदांत देशिका मार्ग) पर तैनात थे। तभी एक कार लालबत्ती को नजरंदाज करते हुए उनकी ओर आने लगी। हवलदार शैलेश ने कार चालक को रोकने का इशारा किया तो शुरुआत में चालक ने कार रोक दी। जब शैलेश ने कार चालक को गाड़ी से बाहर आने को कहा तो वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा और करीब 30 मीटर तक पुलिसकर्मी को बोनट पर टांग कर कार दौड़ाने के बाद उन्हें वहां छोड़कर भाग गया। जाते हुए उसने उन्हें टक्कर भी मार दी। स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम व फॉरेंसिक की टीमों ने भी मौके का मुआयना कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की कार का नंबर मिल गया है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चालक कार के बोनट पर लटके पुलिसकर्मी को कैसे तेज गति से कार चलाते हुए ले जा रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago