उत्तर प्रदेश

किसानों को खाद न मिलने पर फिरोजाबाद में धक्का-मुक्की और कहासुनी की घटनाएं

फिरोजाबाद में डीएपी की किल्लत खत्म नहीं हो पा रही है, सोमवार को सुबह से ही समितियाें पर किसानों की लंबी-लंबी कतारें लगी दिखाई दीं। कई समितियों पर किसानों की भीड़ देखकर सचिवों ने पुलिस तो अफसरों को फोन किए। जिले के आलाधिकारी समस्या सुनकर मौके पर गए। कई समितियों पर खाद खुद बंटवाई पर इसके बाद भी काफी किसान बिना खाद लिए बैरंग लौटने को मजबूर हो गए। टूंडला क्षेत्र में लाइन में लगी महिला किसान बेहोश हो गई। फिर भी डीएपी नहीं मिल सकी। कई जगह किसानों को बीच धक्का-मुक्की के साथ कहासुनी हुई।

सोमवार को साधन सहकारी समितियों के खुलने से पूर्व ही किसानों की भीड़ जुट गई। खैरगढ़ समिति पर किसानों की लंबी कतार लगी थीं। सचिव ने पुलिस फोर्स बुलाने के साथ एसडीएम शिकोहाबाद को फोन किया। क्योंकि डीएपी के सापेक्ष किसानों की भीड़ अधिक थी। इस कारण काफी किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। एसडीएम विकल्प ने निर्देश दिए कि खातेधारक किसानों को टोकन मिलेगा। इस आदेश पर किसान खुद हैरान दिखाई दिए। जो खाताधारक हैं वह बुजुर्ग होने के कारण नहीं आ सकते हैं। नंदपुर समिति पर यही हाल दिखाई दिया। कनवारा समिति पर भी अफरा-तफरी का आलम दिखाई दिया। जसराना खास, पारौली समिति पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सचिव ने किसानों की भीड़ की सूचना तुरंत ही एसडीएम शिवध्यान पांडेय को दी। एसडीएम ने सीओ जसराना एवं पुलिस फोर्स को बुलाकर खाद का वितरण कराना पड़ा। एसडीएम खुद टोकन बांट रहे थे।

पाढ़म में भी डीएपी बिक्री केंद्रों पर किसानों की भीड़ लगी रही। एसडीएम जसराना शिवध्यान पांडेय ने बताया कि समितियों पर भीड़ उमड़ने की सूचना पर साधन सहकारी समिति पारौली पर सीओ की मौजूदगी में पर्ची का वितरण करा डीएपी बंटवाई गई है। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपालों को ड्यूटी पर लगाकर डीएपी का वितरण कराया जा रहा है। टूंडला क्षेत्र की समितियों पर किसानों की कतार लगी रही। नगला दत्त समिति पर लाइन में लगी महिला किसान कांता देवी बेहोश होकर गिर गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला किसान का कहना था कि वह सुबह पांच बजे से लाइन में लगी थीं, किंतु खाद की पर्ची फिर भी नहीं मिली।

किसानों ने खतौनी के आधार पर खाद न मिलने पर एतराज जताया। प्रत्येक किसान को मात्र दो बोरी डीएपी दी जा रही हैं। रसूलाबाद समिति पर पर किसानों की भीड़ शाम तक रही। यहां सचिव डीएपी का वितरण कर रहे थे। शाम तक 205 बोरियों का वितरण किया गया। गढ़ी भगवंत निवासी अनवर सिंह यादव का कहना था कि खाद के लिए सुबह पांच बजे ही आ गया था। लाइन में लगने के बावजूद भीड़ ने धक्का मारकर बाहर कर दिया, फिर मुझे घुसने ही नहीं दिया। सिर्फ दो बोरी मिल रहीं हैं, जो अपर्याप्त हैं। नगला दत्त निवासी अखिलेश राजोरिया ने बताया कि भीड़ इतनी ज्यादा है कि लाइन में लगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। आलू और सरसों की बुवाई के लिए खाद की सख्त आवश्यकता है, लेकिन बिना खाद लिए घर जा रहा हूं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago