उत्तराखण्ड

देहरादून में डेंगू और कोरोना के मामलों में इजाफा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

देहरादून:- देहरादून में डेंगू और कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं बीते दिन जिले में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए और तीनों मरीज स्थानीय हैं, बीते मंगलवार को भी कोरोना के चार केस सामने आए थे. इधर डेंगू के भी चार पॉजिटिव मरीज मिले हैं, हालांकि तीनों कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति सामान्य है। देहरादून जनपद में बुधवार तक 94 कोविड मामले सामने आए हैं. इनमें 79 मरीज स्थानीय, जबकि 15 बाहर के हैं. अभी तक आए मामलों में 74 मरीज संक्रमण से रिकवर हुए हैं, फिलहाल 5 केस एक्टिव हैं, इनमें से चार रोगी होम आइसोलेशन में हैं। जबकि एक मरीज ऋषिकेश स्थित एम्स में एडमिट है, देहरादून सीएमओ डॉक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है, उन्होंने सलाह दी कि अगर किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो वह निकटवर्ती अस्पताल में जाकर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

उन्होंने बताया कि संक्रमण को लेकर सभी अस्पतालों को जरूरी दिशा निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों में जांच और बेड की सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। देहरादून में लगातार हो रही बारिश और वातावरण में बढ़ रही नमी डेंगू मच्छर के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है, बुधवार को डेंगू के चार केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक डेंगू के 9978 मरीजों के सैंपल कलेक्ट किए गए । जिसमें अब तक 168 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, इनमें 87 देहरादून के निवासी हैं, जबकि 81 रोगी अन्य जिलों व राज्य के बाहर के हैं।

फिलहाल डेंगू से अब तक 153 लोग रिकवर हो गए हैं. फिलहाल 15 एक्टिव केस हैं। जिसमें 9 मरीज श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, तीन पेशेंट हिमालयन अस्पताल, एक ग्राफिक एरा और दो मरीजों का इलाज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में चल रहा है, राहत की बात है कि इस सीजन में डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago